सुदामा कुटी पहुंचकर साहित्यकारों ने नरोत्तम दास को किया नमन
सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- कादीपुर। साहित्यिक यात्रा के दौरान कादीपुर के साहित्यकारों ने गुरुवार को सीतापुर के बाड़ी सिधौली स्थित महाकवि नरोत्तम दास की जन्मस्थली और स्मारक सुदामा कुटी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साहित्य भूषण पं. विजयशंकर मिश्र 'भास्कर', कविराज मथुराप्रसाद सिंह 'जटायु' और डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय 'साहित्येन्दु' ने 'सुदामा चरित' के रचनाकार नरोत्तम दास के साहित्यिक योगदान पर विचार-विमर्श किया। साहित्यकारों ने नरोत्तम दास को महान भक्त कवि बताते हुए कहा कि उनकी रचनाएं हिन्दी साहित्य में भक्ति, करुणा और मानवीय संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति हैं। स्मारक पर वर्ष 1953 में आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा उद्घाटन किए जाने का शिलालेख भी अंकित है। विद्वानों के अनुसार नरोत्तम दास का समय 1493 से 1550 ईस्वी के मध्य माना जाता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.