रांची, अगस्त 10 -- बुंडू, संवाददाता। दशमफॉल थाना क्षेत्र के उलिदा पीड़िटोला गांव में 71 वर्षीय वृद्ध सुदरा मुंडा की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 8 अगस्त की रात की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। दशमफॉल थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक सुदरा मुंडा का गांव के ही 19 वर्षीय मोहन मुंडा के साथ पूर्व से छोटे-छोटे विवाद को लेकर झगड़ा होता था। इसी विवाद के कारण दोनों के बीच पहले भी कहासुनी होती थी। पुलिस के अनुसार, घटना की रात मोहन मुंडा ने सुदरा मुंडा को घर में अकेला पाया। इसके बाद आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद उसने गला घोंट दिया और धारदार हथियार से गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी।घटन...