रामगढ़, फरवरी 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला स्थित भदानीनगर ओपी क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र सुथरपुर के होन्हेटांड़ में गुरुवार मध्यरात्रि उग्रवादियों ने हमला कर सनसनी फैला दी। उग्रवादियों ने यहां निर्माणाधीन श्रीराम स्टोन क्रेशर को निशाना बनाते हुए बमबारी की और परिसर में खड़ी एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। क्रशर में मौजूद लोगों के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन लोग क्रेशर परिसर में पहुंचे। पहले उन्होंने दहशत फैलाने के उद्देश्य से सूतली बम फेंके। इसके बाद पास खड़ी जेसीबी मशीन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगने से मशीन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद हाथ से लिखा एक पर्चा छोड़ गए। पर्चे में लाल स्याही से कथित तौर पर प्रतिबंधित उग्रवा...