सुथनी में 2.50 करोड़ से एमएसडब्ल्यू प्लांट लगाने की तैयारियां तेज
गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। सहजनवा के सुथनी में बन रहे देश के पहले इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी-कम-लर्निंग सेंटर में अब म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को जल्द चालू करने की कवायद तेज हो गई है। जमुआड़ में कचरा डंपिंग बंद होने के बाद नगर निगम ने चयनित फर्म को मशीनरी की आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। ताकि फ्रेश वेस्ट का निस्तारण जल्द शुरू हो सके। प्लांट संचालन के लिए फर्म चयन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी。
वेस्ट मैनेजमेंट सिटी की जानकारी करीब 40 एकड़ में विकसित हो रही इस वेस्ट मैनेजमेंट सिटी में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने 2.50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। यहां प्लांट स्थापना के लिए सिविल वर्क भी करा रहा। यहां नगर निगम की ओर से 250 टन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.