रामगढ़, अप्रैल 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला क्षेत्र के सुतरी जंगल में जंगली हाथियों के पुन: आगमन से आसपास के इलाके में भय का माहौल है। वन विभाग ने बताया कि करीब पांच हाथियों का झुंड बीते कुछ दिनों से जंगल में डेरा जमाए हुए है। यह झुंड एक पखवाड़े के बाद दोबारा इस क्षेत्र में लौटा है। वनरक्षी मनीष शर्मा व योगेंद्र महतो ने बताया कि विभाग की टीम सतर्क है, हाथियों के गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने की लगातार अपील कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों के आने से फसलों और घरों को लगातार नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- सेखोदेवरा के जंगल में देखा गया हाथियों का झुंड हाथियों का झुंड हर रोज किसानों के फसलों को निशान बनाते हुए नुकसान कर रहे हैं। पहले भी हाथियों के झुंड ने खेतों में ...