बहराइच, फरवरी 2 -- मोतीपुर, संवाददाता। बिछिया बाजार में स्वच्छ भारत मिशन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला आम्बा और सुजौली टीमों के बीच खेला गया। सुजौली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मनोज ने 78 रन, बंटी ने 58 रन और आजाद ने 25 रन का अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आम्बा की टीम 12 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। आम्बा की ओर से जय सिंह ने 52 रन और सलमान ने 20 रन बनाए। इस तरह सुजौली की टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुजौली टीम के बंटी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 58 रन की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.