नई दिल्ली, जून 1 -- डीयू से टकराव के बाद आसान नहीं होगा कार्यकाल नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

प्रो. सुजैन एलियास का पदभार ग्रहण दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज के इतिहास में पहली महिला प्रिंसिपल प्रो.सुजैन एलियास ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। यह पदभार उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की आपत्तियों के बाद किया है। ज्ञात हो कि कॉलेज ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि 1 जून को वह पदभार ग्रहण करेंगी। हालांकि इस पूरे मामले में अभी कॉलेज की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कॉलेज में दौरा कॉलेज के एक प्राध्यापक ने बताया कि प्रो.सुजैन एलियास ने पद ग्रहण करने के बाद कॉलेज का दौरा भी किया। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल प्रो.जॉन वर्गीस ने सभी सहकर्मियों को एक विदाई मेल लिखा। हालांकि कॉलेज ...