नई दिल्ली, फरवरी 19 -- सुज़ुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए इस महीने शानदार बेनिफिट्स का एलान किया है। कंपनी अपने टू-व्हीलर्स पर 7,000 रुपए तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स दे रही है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी। इसके साथ, टू-व्हीलर्स खरीदने के लिए उन्हें 100% तक का लोन भी दिया जाएगा। अगर आप इन ऑफर्स में इंटरेस्टेड हैं, तो आप अपने सबसे पास के ऑथराइज्ड डीलरशिप से संपर्क करें, वहां पर आपको इन सभी ऑफर्स की जानकारी और शर्तें डिटेल के साथ पता चल जाएंगी।सुज़ुकी ने एक्सेस की सेफ्टी को अपडेट किया कंपनी ने हाल ही में अपने एक्सेस स्कूटर में ABS इंट्रोड्यूस किया है। ABS ब्रेकिंग फोर्स को मॉड्युलेट करके व्हील लॉक होने के चांस को कम करके सेफ्टी बढ़ाने के तौर पर काम करता है। जबकि राइडर्स को उम्मीद के मुताबिक ए...