नई दिल्ली, फरवरी 27 -- भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में सुजुकी (Suzuki) के टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। अगर जनवरी, 2026 में हुई बिक्री की बात करें तो सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। बीते महीने सुजुकी एक्सेस को कुल 69,042 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर एक्सेस की बिक्री में 26 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जनवरी, 2025 में यह आंकड़ा 54,587 यूनिट्स रहा था। आइए जानते हैं सुजुकी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- 136Km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अब नेपाल की सड़कों पर दौड़ेगा26% घट गई जिक्सर की बिक्री बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुजुकी बर्गमैन रही। बर्गमैन ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 23,474 यूनिट स्कूटर की बिक्री ...