नई दिल्ली, मार्च 13 -- सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने प्रीमियम मैक्सी-स्टाइल स्कूटर 'बर्गमैन स्ट्रीट EX' का MY26 एडिशन पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे 1.08 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। सुजुकी ने इस अपडेट में नए कलर ऑप्शन को भी शामिल किया है। इसमें ग्राहकों को स्टाइल के साथ-साथ सुजुकी के भरोसेमंद इंजन की परफॉरमेंस भी मिलेगी। इसके अलावा, स्कूटर में नई टेक्नोलॉजी के साथ मॉडर्न फीचर्स को भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं स्कूटर केअब कुल तीन कलर में मिलेगा स्कूटर इस नए 2026 एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 'पर्ल ग्रेस व्हाइट' कलर है जो व्हाइट और ग्रे का एक बहुत ही क्लासी और प्रीमियम मिश्रण है। सुजुकी ने इसे काफी सटल और अंडरस्टेटेड लुक दिया है जो इसकी मैक्सी-स्कूटर वाली पहचान को और निखारता है। कंपनी ने पहले से चल रहे 'मैट स...