जामताड़ा, अगस्त 3 -- कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पुलिस एनकाउंटर मामले की जांच दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रही। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। वहीं नियमानुसार मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कर दी गई है। रविवार देर रात साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर सुपायडीह गांव के समीप हुई मुठभेड़ में सुजीत सिन्हा मारा गया था। पुलिस का दावा है कि कैदी वाहन का टायर पंचर होने के बाद दूसरी गाड़ी में शिफ्टिंग के दौरान उसने एक जवान का हथियार छीन लिया और भागते हुए फायरिंग की। यह भी पढ़ें- पत्नी देती थी ऑर्डर, लड़कियों से हथियारों की सप्लाई; एनकाउंटर में ढेर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की क्राइम कुंडली जवाबी कार्रवाई में पु...