मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- कटरा। मध्य विद्यालय कटरा में बुधवार को शिक्षक एकता मंच कटरा के बैनर तले प्रखंडस्तरीय कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथ महतो ने की। सर्वसम्मति से सुजीत राम को अध्यक्ष, नागेंद्र सहनी, अखिलेश कुमार, मो. हयातुर उपाध्यक्ष, सुबोध राय को महासचिव, सुधांशु कुमार को कोषाध्यक्ष, राम कैलाश साह को संयोजक, मनोज कुमार को मीडिया प्रभारी, राजमोहन राय को प्रवक्ता, जगन्नाथ महतो को संरक्षक बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...