आगरा, अप्रैल 13 -- सुजावलपुर स्थित विद्युत केंद्र पर विद्युत केबिल जलने के बाद गंजडुंडवारा कस्बा के आधे क्षेत्र और आधा दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। विद्युत कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत केबिल बदली गई। कस्बा के बड़े क्षेत्र और आधा दर्जन गांवों में छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। रविवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर सुजावलपुर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति करने वाली विद्युत केबिल अचानक जल गई। जिसके बाद कस्बा के कई मोहल्लों समेत आधा दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। विद्युत केबिल जलने के बाद बिजली कर्मियों ने केबिल बदलने का काम शुरू कर दिया। बिजली कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत केबिल बदली गई और शाम चार बजे के करीब बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। रविवार की दोपहर केबिल जलने के बाद बिजली गुल होने से लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.