प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता। पंचकोसी परिक्रमा तीसरे दिन बुधवार को यमुनापार में ही रही। संतों ने सुजावन देव, लालापुर मनकामेश्वर मंदिर और माधव मंदिर का दर्शन किया। इसके बाद त्रिवेणी दर्शन कर यात्रा के तीसरे दिन का समापन हुआ। नौ जनवरी तक लगातार दर्शन पूजन किया जाएगा। जूना अखाड़े के संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि की अगुवाई में निकाली गई यात्रा में संतों ने क्षेत्र के लोगों से बात की। इस दौरान यहां पर पर्यटन के दृष्टिगत और क्या काम कराए जा सकते हैं इस पर चर्चा की। मंदिरों के जीर्णोद्धार की मांग रखी। इस दौरान काशी सुमेरू पीठ के स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, जूना अखाड़े के वरिष्ठ अध्यक्ष महंत प्रेमगिरि, अध्यक्ष महंत मोहन भारती, मंत्री ओम भारती, कंचन गिरि और महंत शिवानंद सरस्वती शामिल रहे। यात्रा चौथे द...