बलिया, मई 12 -- बलिया, संवाददाता। नगर विधान सभा के सुजानीपुर में एक करोड़ 29 लाख 56 हजार की लागत से बनने वाले पुल का भूमि पूजन एकवं शिलान्यास मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू दूबे व परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन कर किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने हर्ष सिंह का स्वागत किया तथा पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि पुल बनने से बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और बेहतर संपर्क व्यवस्था के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से ग्रामीणों ने बना दिया था चुनावी मुद्दा इस पुल निर्माण से सुजानीपुर सहित आसपास...