नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Suzlon Energy share: सुस्त तिमाही नतीजे के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयर में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सुजलॉन के शेयर 10 पर्सेंट टूटकर 33.21 रुपये पर आ गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। इस भूचाल के बाद उन निवेशकों की टेंशन बढ़ गई है जिनके पोर्टफोलियो में सुजलॉन के शेयर हैं। आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट इस शेयर के भविष्य को कैसे देखते हैं।क्या कहते हैं एक्सपर्ट? सुजलॉन के भविष्य को लेकर ब्रोकरेज फर्मों की राय अलग-अलग है। JM फाइनेंशियल ने सुजलॉन की रेटिंग को 'BUY' (खरीदें) से घटाकर 'ADD' (जोड़ें) कर दिया है और इसका प्राइस टारगेट 46 रुपये से घटाकर 40 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कम मार्जिन और FY28 के बाद ग्रोथ की संभावनाओं पर दबाव पड़ने की आशंका जताई है। वहीं, ICICI सिक्योरिटीज ने अपनी 'BU...