गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती किल्लत को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिला पूर्ति अधिकारी और तीनों ऑयल कंपनियों के अधिकारिया के साथ गुरुवार सुबह 11 बजे बैठक की। इस दौरान एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान डीएम ने ऑयल कंपनियों से पूछा कि जिले के अधिकतर पेट्रोल पंप ड्राई क्यों रह रहे हैं, खासकर ग्रामीण इलाको में। महानगर में लोड क्यों बढ़ रहा है, उन्होंने इसका कारण भी पूछा।

ऑयल कंपनियों का प्रदर्शन ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने जिलाधिकारी के सामने आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए बताया कि आपूर्ति लगातार की जा रही है। आईओसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिन में पिछले साल की तुलना में 35 प्रतिशत ज्यादा पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हुई है। इसके बाद यह चर्चा ...