वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीएचयू इकाई ने शुक्रवार को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और छात्रहित के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कुलसचिव राजन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मांग की कि प्रवेश प्रक्रिया को अधिक छात्रहितैषी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुधार शीघ्र किए जाएं। चार सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि बीएचयू में देशभर से विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए सरल, व्यवस्थित एवं सुचारू होनी चाहिए। वर्तमान में तकनीकी समस्याओं और आवश्यक सूचनाओं के समय पर उपलब्ध न होने के कारण अनेक विद्यार्थी अनावश्यक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इकाई सहमंत्री अंकित कुमार ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया ...