वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् एवं बौद्धायन सोसाइटी की ओर से चल रही संस्कृत गान प्रशिक्षण कार्यशाला के दसवें दिन विदुषी सुचरिता गुप्ता ने प्रतिभागियों को गायन का कौशल सिखाया। उन्होंने पं.वासुदेव द्विवेदी की संस्कृत कजरी प्रतिभागियों को सिखाई। हारमोनियम पर मनोहर कृष्ण ने संगत की। कार्यशाला में दिल्ली से आए कला और साहित्य प्रेमियों के 30 सदस्यीय दल ने भ्रमण भी किया। स्वागत कार्यशाला संयोजक डॉ.मंजरी पांडेय ने किया। विद्यालय की प्राचार्य नंदिता शास्त्री, डॉ.लता पांडेय, डॉ.प्रीति विमर्शिनी आदि की विशेष उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...