गिरडीह, दिसम्बर 30 -- सुग्गासार में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुग्गासार में महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर सामाजिक परिवर्तन संस्थान द्वारा लगाया गया। जिसका उद्देश्य किशोरियों एवं युवा माताओं में एनीमिया (खून की कमी), पोषण, मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं सामान्य बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मौके पर मरीजों की एनीमिया (खून की कमी), रक्तचाप, मधुमेह, वजन व सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। संस्थान के सचिव उमेश तिवारी ने कहा कि ऐसे शिविर में केवल जांच नहीं, बल्कि महिलाओं और किशोरियों के लिए खेलों, क्विज़ और संवादात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। कहा कि कार्यक्रम में सहिया, एएनएम, पंच...