सुग्गापहाड़ी के पास दो बाइक की भिड़ंत,चालक गंभीर
दुमका, जून 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरे बाइक सवार को भी हल्की चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.