मोतिहारी, जनवरी 3 -- मोतिहारी। जिले के एक सुगौली सर्किल इंस्पेक्टर व मधुबन थानाध्यक्ष की पोस्टिंग एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को की। इसमें सुगौली अंचल का नया सर्किल इंस्पेक्टर संजीव मौआर को बनाया गया है। संजीव मौआर मधुबन थाना में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। वह 2009 बैच के अधिकारी हैं। वहीं मधुबन थाना का नया थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय को बनाया गया है। इसके पूर्व प्रवीण कुमार पाण्डेय चकिया थाना के थानाध्यक्ष के पद पर काम कर चुके हैं। प्रवीण कुमार पाण्डेय 2019 बैच के दारोगा हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि रिक्ति व बेहतर कार्यकुशलता के आधार पर अंचल पुलिस निरीक्षक सुगौली व थानाध्यक्ष मधुबन के पद पर दोनों अधिकारियों को पदस्थापित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...