मोतिहारी, जून 25 -- सुगौली। थाना के दक्षिणी मनसिंघा पंचायत के लक्ष्मीपुर मल्लाहटोली गांव में घर में सोये वृद्ध की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका रामाश्रय सहनी की पत्नी चन्द्रकली देवी थी। जानकारी के अनुसार सुबह सबेरे उठे घर के अन्य लोगों ने नीला पड़े शरीर को देख चिखना चिल्लाना शुरू कर दिया। रोने की आवाज सुन दौड़े आसपास के अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए मोतिहारी भेजा। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के लुहसा मुबारकपुर गांव में सर्प दंश से वृद्धा की मौत सर्पदंश से मौत होने की बात परिजन बता रहे हैं। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- गम्भीर...