नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- बिहार विधानसभा चुनाव में सुगौली सीट पर सियासत में गजब खेला हो गया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपने उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निकाले जाने के बाद लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बनाए दल जनशक्ति जनता दल के कैंडिडेट श्याम किशोर चौधरी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह फैसला पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी के निर्देश और महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों से विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। उन्होंने बताया कि श्याम किशोर चौधरी को अब महागठबंधन का भी पूर्ण समर्थन है। देव ज्योति ने पार्टी और महागठबंधन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुटता के साथ श्याम किशोर चौधरी को जिताने में हरसंभव प्रयास करने की अपील की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.