मोतिहारी, मई 25 -- सुगौली, निसं । थाना के राजमार्ग पर छपवा चौराहे के समीप मोतिहारी रक्सौल मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार तड़के एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद भी शव को पहचान के लिए रखा जाएगा। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय तथा अन्य राहगीरों ने भी बने इस तिराहे पर सुरक्षा बहाल करने की मांग की। रक्सौल से मोतिहारी जाने वालीं इस राजमार्ग से वाया छपवा चौराहा होते हुए अरेराज जाने के लिए बाएं मुड़ने के दौरान कई बार दुर्घटना हो चुकी है। विद्यालय की छुट्टी के बाद एक साथ सैकड़ों छात्र राजमार्ग पार कर अपने घर जाते हैं। लेकिन यहां भी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब चार बजे मिली सूचना के आ...