मोतिहारी, जून 8 -- सुगौली (पू.चं.), निज प्रतिनिधि। सुगौली प्रखंड की पंजिअरवा पंचायत निवासी व देश के प्रमुख अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा विश्व बैंक मुख्यालय (वॉशिंगटन डीसी) में भारत के कार्यकारी निदेशक नियुक्त किये गये हैं। सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है। नीलकंठ मिश्रा अगले 3 वर्षों तक इस महत्वपूर्ण पद पर रहेंगे। वे पूर्व आईएएस परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे। विश्व बैंक बोर्ड में वे भारत के अलावा पड़ोसी देशों बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका का भी प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय नियुक्ति से सुगौली शहर से लेकर गांव तक हर्ष का माहौल है।

शिक्षा और करियर डीपीएस बोकारो से शिक्षा और आईआईटी में मारी थी बाजी : प्रकाश चंद्र मिश्रा के पुत्र नीलकंठ मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस बोकारो से हुई। उन्होंने वर्ष 199...