मधुबनी, दिसम्बर 31 -- राजनगर। राजनगर के सुगौना उत्तर सल्हेश स्थान के समीप स्थित संत कबीर आश्रम परिसर में पहली जनवरी को सद्गुरू कबीरपंथी संतो का सम्मेलन का होगा। इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नए साल के आगमन के दिन आयोजित बैठक में देश-विदेश के कई कबीरपंथी साधु-संतो को पहुंचने की बात कही गई है। कार्यक्रम के संयोजक संत परमेश्वर दास ने यह जानकारी दी। बताया कि भौतिकवादी युग में कबीर के विचार व आदर्श को अपनाने आवश्यकता है। तभी शांति व समृद्धि आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...