सुगापट्टी में छापेमारी, शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 2 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। उत्पाद थाना झंझारपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फुलपरास थाना क्षेत्र के सुगापट्टी गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि सुगापट्टी गांव में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे अवैध रूप से शराब का धंधा कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद सहायक अवर निरीक्षक निशी कुमारी के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के सुगापट्टी गांव नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.