भदोही, फरवरी 10 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रम्हांड नायक देवाधिदेव का सोमवार को सायंकाल सुगंधित पुष्पों से भव्य श्रृंगार कर आरती-पूजन की गई। महादेव का दर्शन के लिए जुटी अपार भीड़ के जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। बाबा बड़ेशिव के दर्शन-पूजन को रात्रि 11 बजे तक दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। बाबा बड़ेशिव और बाबा तिलेश्वरनाथ बाबा गोपेश्वरनाथ का साप्ताहिक महाआरती पूजन के पूर्व सुगंधित पुष्पों और पंच द्रव्य से भव्य श्रृंगार किया गया। भव्य स्वरुप में दर्शन पूजन कर भक्त निहाल हो गए। अलौकिक स्वरुप के दर्शन को सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। महाआरती के बाद भक्तों में प्रसाद भी वितरित किया गया। पूरा मंदिर परिसर हर- हर महादेव, ओम नम: शिवाय के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा। डमरु, शंख और करतल ध्वनि के बीच पुजारी द्वारा महा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.