सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की मांगी कामना
इटावा औरैया, मई 16 -- जसवंतनगर। नगर स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा की। यहां व्रत करने वाली महिलाओं में रेनू पांडेय, मंजू, पूजा, बबली, रजनी, सोनी, भावना, गुंजन और नीलम सहित अन्य शामिल रहीं। महिलाओं ने बताया कि इसी वृक्ष के नीचे माता सावित्री ने कठोर तप कर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। महिलाओं ने कहा कि वट सावित्री व्रत केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास, समर्पण और नारी शक्ति का प्रतीक भी है। पूजा के दौरान महिलाओं में उत्साह और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला। यह भी पढ़ें- वट अमावस्या पर वट वृक्ष की सुहागिनों ने की परिक्रमा यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना वट सावित्री व्रत पर मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.