चक्रधरपुर, मार्च 17 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के पोटका में मंगलवार को मां मंगला उषा की पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान चक्रधरपुर के पोटका तालाब से श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ मां मंगला उषा की घट यात्रा निकाली। इस दौरान घट की जगह-जगह लोगों ने पूजा अर्चना किया। पोटका घट पूजा स्थल पहुंचने के बाद आसपास के काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना किया। वहीं पूजा के उपरांत बलि भी दिया गया। जहां श्रद्धालुओं ने मां मंगला की पूजा अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। देर शाम पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...