सुख शांति भवन में 45 रोगियों की हुई जांच
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला रोड स्थित सुख शांति भवन में ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं रोटरी आम्रपाली की ओर से रविवार को 45 रोगियों की जांच की गई। रोगियों को डॉ. जेपी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने उनको दवा उपलब्ध कराई। मौके पर डॉ. बीएल सिंघानिया, डॉ.रामजी प्रसाद, सदर हॉस्पिटल के गैर संचारी रोग अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कंचन कुमार, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार, आयुर्वेदाचार्य ललन तिवारी एवं होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. फनीश चंद्र ने अपनी सेवा दी। कार्यक्रम के संचालन में रोटरी आम्रपाली के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी एचएल गुप्ता, बीके भास्कर, बीके सीमा एवं बीके पुष्पा ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.