बेगुसराय, मार्च 29 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पहसारा में अयोध्या धाम के संत दिव्यानंद जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथाव्यास आचार्य प्रद्युम्न जी महाराज ने शनिवार की रात श्रीमद्भागवत के मंगलाचरण का महत्व बताते हुए कहा कि इसमें "सत्यम परम धीमहि" के माध्यम से सत्य की वंदना की गई है। उन्होंने कहा कि सत्य को हर व्यक्ति स्वीकार करता है, इसलिए ग्रंथ के आरंभ में ही सत्य का स्मरण कराया गया है। कथा क्रम में उन्होंने महाभारत का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए धर्म और अधर्म के गूढ़ रहस्यों को समझाया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की हस्तिनापुर से विदाई के समय माता कुंती द्वारा भगवान से विपत्ति का वरदान मांगने की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज जी ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.