गुरुग्राम, मार्च 6 -- भारतीय वायु सेना का एक शक्तिशाली लड़ाकू विमान सुखोई-30 MKI असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे ने देश के दो जांबाज पायलटों, स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरगकर शहीद हो गए। अनुज गुरुग्राम के रहने वाले थे और जल्द ही अनकी शादी होने वाली थी।शादी की खुशियां मातम में बदलीं स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ की शहादत की खबर मिलते ही गुरुग्राम के सेक्टर-22 स्थित उनके घर पर मातम पसर गया और पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। यह हादसा परिवार के लिए और भी हृदयविदारक इसलिए है क्योंकि अभिनव के घर में उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों के अनुसार, अगले कुछ ही महीनों में उनकी शादी होने वाली थी और परिवार उत्सव के माहौल...