कटिहार, मार्च 22 -- कटिहार। निज संवाददाता मारवाड़ी समाज के मुख्य पर्वों में एक है गणगौर पूजा। 21 मार्च को भक्तिपूर्ण माहौल में गणगौर पूजा संपन्न हो गई। विदित है कि यह पूजा होली के दूसरे दिन प्रारंभ होती है। यह पूजा शिव पार्वती की है। इसी दिन माता पार्वती ने महिलाओं को सौभाग्य का वरदान दिया था। गणगौर को सुहाग की सामग्री चढ़ाई जाती है। कुंवारी कन्या सुंदर वर और महिलाएं सुखी जीवन के लिए यह पूजा करती है। कुंवारी कन्याओं और नव विवाहितों द्वारा 16 दिनों तक पूजा की जाती है जबकि अन्य शादीशुदा महिलाएं अंतिम दिन पूजा करती हैं। पूजा के बाद ही महिलाएं जल ग्रहण करती हैं। सुबह जब महिलाएं गणगौर के गीत गणगौर माता खोल किवाड़ी गीत गाती हैं तो बड़ा ही सुंदर दृश्य लगता है। गीत गाते हुए कुआं से पानी लाकर गणगौर को पिलाती हैं। होली की राख और गोबर से आठ -आठ पिंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.