सुखाड़ और कम वर्षापात से जूझ रहे किसानों को मिलेगा डीजल अनुदान
मधुबनी, अगस्त 19 -- मधुबनी। सुखाड़ एवं कम बारिश की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत की खबर। किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान योजना शुरू की है। कृषि विभाग के अनुसार डीजल चालित पम्पसेट से सिंचाई करने वाले किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में अनुदान की राशि भेजी जाएगी। कृषि विभाग के अनुसार किसानों को 75 प्रति लीटर की दर से डीजल पर अनुदान दिया जाएगा। एक एकड़ की सिंचाई के लिए 10 लीटर डीजल की आवश्यकता मानते हुए 750 प्रति एकड़ का अनुदान तय किया गया है। योजना के तहत फसल की प्रकृति के अनुसार अनुदान की सीमा अलग रखी गई है। धान, मकई और जूट अधिकतम 2 सिंचाई के लिए 1500 रुपए प्रति एकड़ तक अनुदान मिलेगा दलहन, तिलहन, मौसमी सब्जी, औषधीय व सुगंधित पौधे की खेती के लिए अधिकतम 3 सिंचाई के लिए 2250 प्रति एकड़ तक अनुदान दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.