बिजनौर, मई 2 -- धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सामूहिक सुखमनी साहिब पाठ एवं गुरुवाणी कीर्तन कार्यक्रम में स्त्री सत्संग सभा की अमृतधारी सेविकाओं ने गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन की प्रभावी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल को गुरबाणी मय बना दिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल वाहेगुरु वाहेगुरु की सामूहिक ध्वनि से गूंज उठा। गुरुद्वारा के दीवान हाल में स्त्री सत्संग सभा की जत्थेदार बीबी महेंद्र कौर खालसा ने बताया कि सुखमनी साहिब जी के पाठ का उच्चारण एवं श्रवण करने की प्रक्रिया से गुरमुख परिवारों के प्रत्येक सदस्य के हृदय में निर्मलता का संचार होता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक मिष्ठान प्रसाद के लंगर एवं दूध युक्त शीतल एवं मीठे शरबत के शिविर के आयोजन से किया गया। यह भी पढ़ें- नूरसराय में भंडारा में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद जिसमें बड़ी संख्य...