गढ़वा, दिसम्बर 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर से सटे सुखबना और केरवा गांव में मंगलवार को महिला विकास समिति के तत्वावधान में जरूरतमंदों के बीच कंबल, गर्म कपड़े और अन्य सामग्री का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर कुल 50 कंबल और गर्म वस्त्रों के साथ-साथ बच्चों के बीच टॉफी और बिस्किट भी वितरित किए गए। सुखबाना गांव में कार्यक्रम के दौरान गांव की 110 वर्षीया वृद्धा को विशेष रूप से गर्म कपड़े और कंबल देकर सम्मानित किया गया। उससे उपस्थित ग्रामीणों में भावनात्मक वातावरण देखने को मिला। समिति द्वारा क्षेत्र के सभी जरूरतमंद और असहाय लोगों को सर्दी से बचाव के लिए वस्त्र और कंबल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महिला विकास समिति की पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। उनमें समिति की अध्यक्ष वीणा अग्रवाल, सचिव मीना देवी, बीणा शर्मा, सविता शर्मा, पुष्पा ...