रांची, मार्च 9 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। पांच परगना सुखद सत्संग केंद्रीय समिति के सदस्यों ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात कर 20 से 22 मार्च तक सोनाहातू में आयोजित होने वाले सुखद सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोनाहातू, बुंडू, तमाड़ और राहे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज का सत्संग आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...