दरभंगा, फरवरी 13 -- बेनीपुर। प्रखंड के नवादा गांव के भगवान फील्ड (मिल्की फील्ड) में बुधवार को जगदंबा युवा परिषद की बैठक हुई। इसमें आगामी 14 फरवरी से शुरू होने वाले 'शेर-ए-बिहार सुखदेव पहलवान स्मृति कप' क्रिकेट टूर्नामेंट पर चर्चा की गई। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 14 फरवरी को निवर्तमान विजेता बहेड़ी और मधुबनी के बीच खेला जाएगा। विजेता टीम को 21हजार नगद व ट्रॉफी तथा उप विजेता को 11 हजार नगद व ट्रॉफी दी जाएगी। प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष उपहार दिए जाएंगे। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष, संयोजक गौतम झा, कोषाध्यक्ष मनीष झा, रौशन झा, अभिषेक झा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.