पीलीभीत, दिसम्बर 22 -- पूरनपुर। गोली कांड में पुलिस की जांच में परतें खुलने लगी हैं। मृतक सुखदेव और सीआईएसएफ से रिटायर्ड एसआई की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग के साथ ही रुपयों के लेनदेन की बात सामने आई है। पुलिस दोनों के खातों की जांच कराएगी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मोटी रकम खर्च करने का दावा कर रहे हैं। नगर से सटी ग्राम पंचायत नारायनपुर में सीआईएसएफ से रिटायर्ड एसआई पूरन सिंह के घर में गोली लगने से थाना न्यूरिया के टोडरपुर के रहने वाले सुखदेव की मौत हो गई थी। दूसरी गोली लगने से एसआई की पत्नी गुरमीत कौर घायल हो गईं थी। सुखदेव का शव पूरन सिंह के घर के कमरे में पड़ा मिला था। पास में ही गोली का खोखा और बेड पर पिस्टल भी पड़ा मिला था। घटना के बाद एएसपी विक्रम दहिया ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस मामले में मृतक सुखदेव सिंह के पिता हरजिंदर सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.