लोहरदगा, जनवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष लोहरदगा के रिक्त पद के लिए शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में अप्रत्यक्ष निर्वाचन हुआ। इसमें एकमात्र नाम निर्देशन पत्र कैरो के जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव द्वारा भरा गया। जिसमें वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ी। वह निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव, किस्को के जिला परिषद संदीप कुमार, कुडू पश्चिमी की जिला परिषद सदस्य रीना कुमारी, कुडू पूर्वी की जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी, भंडरा की जिला परिषद सदस्य राजमनी देवी, सेन्हा की जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की और पेशरार की जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी भी मौजूद रहीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डा ताराचंद द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ...