मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- अहरौरा। वाराणसी के पड़ाव स्थित चौरहट निवासी एक आटो चालक बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सुखदरिया दरी पर पिकनिक मनाने आया था। शाम को लगभग पांच बजे वह फाल में डूब गया। साथियों की सूचना पर मौके पर पहुंची अहरौरा थाने की पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को फाल में खोजने के लिए लगाया, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण फाल में डूबे युवक का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दे दी है। अब गुरुवार को फाल डूबे में युवक को ढूढ़ा जाएगा। पड़ाव के चौरहट निवासी युवक सन्नी(25) पुत्र सलीम ऑटो चालक है। वह अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने सुखदरिया दरी पर आया था। सन्नी अपने दोस्त मोंटी को साथ लेकर बाराडीह अहरौरा स्थित रिश्तेदारी में आया और सलमान को साथ लेकर लखनिया दरी पिकनिक मनाने चला गया। लखनिया दरी बंद होने के कारण सभी छातों गांव के द...