सासाराम, मार्च 19 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत नवरात्रि को लेकर गुरूवार को महर्षि अंजनेश आश्रम में कलश स्थापना की गई। आश्रम के मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि चैत नवरात्रि को लेकर आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रणजीतेशानंद कर देख-रेख में कुल 31 भक्तों के द्वारा अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि के साथ राष्ट्र एवं धर्म का चिंतन करते हुए कलश स्थापना की गई। बताया कि 27 मार्च तक पूजा-पाठ का कार्यक्रम चलेगा। मौके पर स्वामी संजयानंद, स्वामी सत्यनारायण, जय गोविंद गिरी, केदार सिंह, चंदन सोनी, सुदर्शन सोनी, सुरेशानंद, शिवलाल, बंटी कुमार, कन्हैया ओझा, पुष्कर बहादुर, लोकेश बहादुर, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...