मधुबनी, जनवरी 2 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सुक्की पंचायत में नव निर्मित पंचायत सरकार भवन का शुक्रवार को योजना एवं विकास विभाग के एसडीओ राकेश कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) मकसूदन प्रसाद के नेतृत्व में गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रथम व द्वितीय तल पर बने सभी कमरों, विद्युत व्यवस्था तथा शौचालय की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण दल में जूनियर अभियंता आनंद कुमार, आशीष कुमार, पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह, पंचायत सचिव अनूप कुमार, संवेदक पप्पू कुमार, प्रणय तिवारी सहित कई ग्रामीण शामिल थे। निरीक्षण के बाद एसडीओ राकेश कुमार, बीपीआरओ मकसूदन प्रसाद एवं मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सुक्की पंचायत के नव निर्मित पंचायत सरकार भवन का औपचारिक निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है। मुखिया एवं ग्रामीणों से विचार-वि...