घाटशिला, फरवरी 23 -- राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में सम्मानित हुईं सुकेशी कर्मकार घाटशिला। संवाददाता झारखंड बंगाल सीमा पर स्थित कानी मोहली गांव निवासी गौरांग कर्मकार की पुत्री सुकेशी कर्मकार राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में सम्मानित हुई हैं। बोलती कलम द्वारा "लक्ष्य की प्राप्ति" विषय पर राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्हे सूर्य सिंह बेसरा द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति के लिए सुकेशी कर्मकार और देश के छह अन्य कवियों को "सप्त रत्न सम्मान" से सम्मानित किया गया। फोटो-14 सुकेशी कर्मकार को सम्मानित करते अतिथि।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...