सुकुरहुटू में 12 दिवसीय मंडा पूजा का आयोजन
रांची, मई 22 -- कांके, प्रतिनिधि। चंडक पूजा (मंडा) समिति सुकुरहुटू के तत्वावधान में शुक्रवार को 12 दिवसीय मंडा पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। मंडा पूजा में 400 भोक्ता और 400 सोकताइन शामिल होकर भगवान शिव की आराधना में लीन रहे। पूजा के 11वें दिन फूलखुंदी अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसमें भोक्ता और सोकताइन दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी आस्था प्रकट की। 2100 किलो फूलों से सजा शिव मंदिर:पूजा समिति द्वारा सभी भक्तों पर फूलों की वर्षा की गई। इस अवसर पर पूरे शिव मंदिर को 2100 किलोग्राम फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रात में पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। फूलखुंदी कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दूसरे दिन झूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.