नवादा, फरवरी 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले में पशुपालन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 की सुकर विकास योजना के क्रियान्वयन में तेजी आ गई है। नवादा जिले में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित सुकर विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच सुकर यानी सूअर वितरण का कार्य सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.दीपक कुमार कुशवाहा के निर्देशन में मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभुकों के बीच सुकर इकाइयों का वितरण किया गया। योजना के नोडल पदाधिकारी डॉ.कुमार सुधीर सिन्हा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए कुल 60 लाभुकों का चयन किया गया है, जिसमें 50 लाभुक अनुसूचित जाति और 10 लाभुक अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। वितरण के पहले चरण में मंगलवार को 40 एससी और 1...