सिमडेगा, सितम्बर 27 -- सिमडेगा। आरसेटी के बैनर तले सुकर पालन के ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन रविवार को किया गया। मौके पर आरसेटी के कर्मियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर कहा गया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रतिभागी स्वरोजगार से जुड़कर अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते है इसके अलावे अपने परिवार का भरण पोषण किया जा सकता है प्रशिक्षण शिविर में 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...