कुशीनगर, अप्रैल 8 -- पडरौना, निज संवाददाता।हाटा तहसील के सुकरौली कस्बे में स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर मंगलवार को प्रशासन और कंपनी प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली उत्पादों के कारोबार का खुलासा किया। तहसीलदार जया सिंह, जीएम डीआईसी कुशीनगर के प्रतिनिधि व साहू समूह के सीएमडी सनूप साहू की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान मौके पर भ्रामक व नकली नाम से बेचे जा रहे सिलाई मशीन, कूलर और मिक्सर ग्राइंडर समेत अन्य उत्पाद बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान दुकानदार से संबंधित उत्पादों के वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने मौके पर उपलब्ध सामान का सत्यापन किया और पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार की।डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर एडीएम वैभव मिश्रा द्वारा गठित टीम के माध्यम से यह कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.